Connect with us

कोरोना

बरेका में 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिये कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल के दिशा-निर्देशन में एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में बरेका टीकाकरण केन्द्र में सोमवार से 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुमार ने बताया कि 12 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बवैक्स टीका लगाना प्रारम्भ कर डा० देवेश दिया गया है तथा इसका दूसरा खुराक 28 दिन बाद लगेगा ताकि बच्चों को कोविड-19 से स्वस्थ एवं सुरक्षित रखा जा सके ।

Loading...

इस टीकाकरण कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार साथ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डा० विशाल मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के एवं मुख्य नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती कुसुमलता, वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक सुनीला लाल तथा सहयोगी चिकित्सा कर्मी श्री दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव, आशा देवी ने सक्रियता से भाग लेकर टीकाकरण अभियान में सहयोग किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page