Connect with us

वाराणसी

बरेका में फाइलों का डिजिटाइजेशन शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के विभिन्न कार्यालयों में अब दस्तावेज़ों का संरक्षण और प्रबंधन और अधिक सुगम होने जा रहा है। यहां सभी फाइलों को डिजिटल स्वरूप में बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बरेका के महाप्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप इस पहल को आगे बढ़ाया गया है। इस परियोजना को सफल बनाने के लिए आंकड़ा संसाधन प्रबंधक प्रशांत दूबे, वरिष्ठ अभियंता (आईटी) नईम अख्तर और तीर्थ विश्वास की टीम लगातार कार्य कर रही है।

Loading...

प्रशांत दूबे के अनुसार, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के बाद कार्य प्रणाली में आधुनिक तकनीक का उपयोग और अधिक मजबूत होगा, जिससे कामकाज में गति और पारदर्शिता बढ़ेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page