Connect with us

वाराणसी

बरेका में धूमधाम से मनाया गया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम

महाप्रबंधक ने सफल छात्र-छात्राओं को दिया पुरस्कार

Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में द्वितीय जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर इंटर कॉलेज, सेन्ट जॉन्स स्कूल ,केन्द्रीय विद्यालय एवं संस्थान में प्रश्नोत्तरी ,चित्रकला ,निबंध एवं रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में -541, चित्रकला प्रतियोगिता में -170,निबंध प्रतियोगिता में -151 छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया इस प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के पहलुओं को देखते हुए छात्र छात्राओं एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को महाप्रबंधक अंजली गोयल ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बिरसा मुंडा देश के एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और श्रद्धेय जनजातीय नायक थे, जिन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार की शोषणकारी व्यवस्था के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और अपने जीवनकाल में ही एक महान व्यक्ति बन गए। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा बिरसा मुंडा का जीवन दर्शन हम सभी लोगों को एक सीख देता है, कि किस प्रकार से बिरसा मुंडा ने जनजातियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने और एकता का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के देश के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाती रहेंगी जिससे उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और जनजातीय संस्कृति, कला व समृद्ध जनजातीय विरासत का संरक्षण करने के लिए आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page