Connect with us

पूर्वांचल

बरातियों से भरी बस पलटी, पांच घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे (एनएच-31) पर एक हादसे में बरातियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके परिजन उन्हें वाराणसी लेकर चले गए।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर से करीब 45 लोग बीएलडब्यू (वाराणसी) जा रहे थे। बस का चालक सूरज को अचानक से झपकी आ गई जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

Loading...

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मणिपुर, खोगीमोहमदपुर थाना टाउन, मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस (18), नीरज (23), आषित (43), आयुष कुमार (17) और दीपक कुमार (32) के रूप में हुई है। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, घायलों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, और उन्हें इलाज के बाद उनके परिजन वाराणसी लेकर चले गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page