Connect with us

वाराणसी

बनारस में गंजारी स्टेडियम बनने के बाद पूर्वांचल बनेगा क्रिकेट का हब : मुनाफ पटेल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद में गुरुवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्पर्धा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने आए पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने खेल के मुद्दे पर अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, खेलों के प्रति लोगों के नजरिए में बदलाव हुआ है। अब पढ़ाई के साथ अभिभावन बच्चों को खेल को भी जगह दे रहे हैं। बनारस में गंजारी स्टेटियम बन जाने पर पूर्वांचल क्रिकेट का हब बन जाएगा।

मुनाफ पटेल ने कहा कि,कामयाब खिलाड़ी शॉर्टकट के बजाय अपने खेल पर ध्यान देता है। उन्होंने खेल में भारत की रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुधरी है आगे और भी बेहतर होगा। वे भी एकेडमी के संचालन करेंगे। उन्हें खेल पर काम करने में मन लगता है, कमेंट्री में नहीं।

इससे पूर्व आईआईटी बीएचयू के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुनाफ ने कहा खेलने से आदमी थकता नहीं, बल्कि इससे खिलाड़ी को ऊर्जा मिलती है। किसी और की राह पर चलने के बजाय नई राह बनाए और अपने खेल के प्रति विशेषज्ञता हासिल करे। पढ़ाई के बाद खेल खिलाड़ी को रिलेक्स करता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page