Connect with us

वाराणसी

बनारस क्लब में फोन के माध्यम ले सकेंगे शव वाहिनी की सेवा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारस क्लब ने जरूरतमंद लोगों के लिए शव वाहिनी सेवा की शुरुआत की है। बुधवार को सेंट जॉन्स मड़ौली एल्यूमनाई एसोसिएशन और दी बनारस क्लब लिमिटेड द्वारा आयोजित एक समारोह के बाद दो शवों को अंतिम संस्कार के लिए घाट तक पहुँचाया गया। क्लब के सचिव डॉ. एन पी सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम की उपस्थिति में इस सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया गया।

Loading...

क्लब जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर भी जारी करेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण मूंदडा ने बताया कि संस्था के पूर्व अध्यक्षों और कार्यकारिणी सदस्यों ने यह निर्णय जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया। इस कार्यक्रम में अतुल सेठ, मनीष माहेश्वरी, वैभव कपूर, सलिल शाह, समीर कपूर, दीपक जैन और गुंजन चांडक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page