वाराणसी
बड़ागांव पुलिस ने 3 एन0बी0डब्लू वारण्टी को किया गिरफ्तार
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा न्यायालय ACJM-5 वाराणसी द्वारा निर्गत एनबीडब्लू वारण्ट के तामिला के क्रम में अ0सं0-0592/2017 धारा 308,323,504,506 भा0द0वि0 राज्य बनाम गंगासागर सरकार वगैरह थाना बड़ागांव वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण सुभाष पुत्र रामसूरत, गंगासागर पुत्र रामसूरत, तेजू पुत्र गंगासागर निवासीगण ग्राम भटौली वैरी का बगीचा थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को उनके घऱ ग्राम भटौली से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
