Connect with us

अपराध

बड़ागाँव पुलिस ने लोहे की पाइप व गंडासा से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद

Published

on


वाराणसी: अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज थाना बड़ागाँव पुलिस नें लोहे के गंडासे व पाईप से मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर देने वाले अभियुक्त विवेक कुमार व शुभ आसरे को वाजिदपुर चौराहे से गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों की निशानदेही पर उनके के घर से घटना में प्रयुक्त हथियार एक लोहे का गंडासा, लोहे की पाईप तथा अभियुक्त विवेक का एक खूनालुदा कमीज को बरामद किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 027/2023 धारा 323/308/506 भा0द0वि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page