Connect with us

मिर्ज़ापुर

“बजट 2025 से किसानों-युवाओं और महिलाओं को मिलेगा लाभ” : मनोज जायसवाल

Published

on

मिर्जापुर। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2025 को देश के आम लोगों के हित का बताया है। उन्होंने कहा है इस बजट से देश के नौजवानों, किसानों, महिलाओं और आम लोगों फायदा पहुंचेगा। मध्यम वर्ग के लिए 12.75 लाख तक की आय पर कर छूट से देश के आम लोगों फायदा पहुंचेगा।

इस बजट में युवाओं के लिए स्टार्टअप,स्किल डेवलपमेंट,उच्च शिक्षा में बड़े निवेश से देश के युवाओं को बल मिलेगा।महिलाओं के लिए विशेष ऋण सुविधा से देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। सरकार के इस बजट में किसानों के लिए 5 लाख, कृषि व मत्स्य पालन में नए अवसर खोले है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत को साकार करते हुए देश को आगे ले जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page