Connect with us

राज्य-राजधानी

बछड़े को बचाने में पांच की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां एक गाय के बछड़े को कुएं से बचाने की कोशिश में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा धरनावदा गांव के एक आम के बाग में स्थित कुएं में हुआ, जब बछड़ा अचानक उसमें गिर पड़ा। बछड़े को निकालने के लिए एक-एक कर छह लोग कुएं में उतरे, लेकिन भीतर मौजूद जहरीली गैस ने उन्हें सांस लेने का मौका नहीं दिया।

एसडीआरएफ टीम और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। ऑक्सीजन सिलेंडर और रस्सियों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन पांच लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक की हालत गंभीर बताई गई है।

Loading...

गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका है कि कुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस मौजूद थी, जिसकी पुष्टि लैब टेस्ट के बाद होगी। कुएं में लगभग 12 फीट गहराई तक पानी था, जिससे बचाव अभियान में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page