Connect with us

गाजीपुर

बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल पर यातायात बंद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Published

on

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। गंगा नदी पर स्थित बच्छलपुर-रामपुर पीपा पुल को 14 जून से पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अधिशासी अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह पुल मोहम्मदाबाद, सेवराई और जमानिया तहसीलों के ग्रामीणों के लिए एक अहम संपर्क मार्ग रहा है, जिससे होकर सीमावर्ती बिहार तक आवागमन होता था। खासकर किसानों के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण था, क्योंकि बड़ी संख्या में किसान गंगा पार जाकर खेती करते हैं।

पुल बंद होने के कारण अब लोगों को गाजीपुर घाट स्थित हमीद सेतु से होकर लंबा रास्ता तय करना होगा, जिससे लगभग 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी जुड़ जाएगी। खेती के इस व्यस्त सीजन में ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों को इतनी दूर ले जाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन जाएगा। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी होगी, बल्कि ईंधन और मेहनत का खर्च भी काफी बढ़ जाएगा।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह पीपापुल आगामी 15 अक्टूबर तक बंद रह सकता है। ऐसे में खेती-किसानी से जुड़ी गतिविधियां काफी प्रभावित होने की आशंका है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa