Connect with us

गाजीपुर

बच्चों को स्वच्छता और बचाव के प्रति दिलाया गया जागरूकता का संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर) जयदेश। संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मरदह विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय पारा में बुधवार को एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी मौजूद रहे, जिन्होंने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसे संचारी रोग गंदगी और जलभराव के कारण तेजी से फैलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए स्वच्छता को सबसे प्रभावी बचाव बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय और घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना जरूरी है, मच्छरों से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए तथा स्वच्छ और उबला हुआ पानी ही पीना चाहिए।

संगोष्ठी में बच्चों को संचारी रोगों के प्रति सजग रहने और स्वच्छता अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह यादव, इकबाल अहमद, दिलीप विश्वकर्मा, अमरजीत यादव, सत्यशील गौतम, इशरत तथा विशेष शिक्षक सुधाकर पाण्डेय सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page