वाराणसी
बगीचे में आग लगने से किसान हलकान
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार गांव में बगीचे में मंगलवार को भीषण आग लगने से गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद गेहूं की फसल बचाने के लिए किसान मौके पर जुटे रहे। आग बगीचे में पूरी तरफ फैलने के कारण व तेज हवा के चलते सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए।
Loading...

इस बीच किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए बाल्टी में पानी लेकर दौड़ते रहे। आग इतनी भीषण थी कि, लपटों को देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान सूचना मिलने तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी।
Continue Reading
