वाराणसी
बक्से का ताला तोड़कर तीन लाख रूपये मूल्य के सोने के आभूषण चोरी
बड़ागाँव(वाराणसी)बड़ागाँव थानाक्षेत्र के दीनापुर दुबान बस्ती में एक मकान के अंदर बंद एक कमरे और बक्से का ताला तोड़कर लगभग तीन लाख रुपए मुल्य के सोने के आभूषण चोरी हो गये। सुचना पर घर पहुंचे गृहस्वामी ने अपने ही सगे भाई पर चोरी का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त गाँव निवासी बनारसी दुबे ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है की हम छह भाई है जो एक मकान में अलग-अलग कमरों में रहते हैं वर्तमान समय में हमारे सहित पांच भाइयों का परिवार मुंबई एवं अन्य शहरों में रहकर जीविकोपार्जन करता है और मेरा एक भाई कमलेश कुमार गांव में ही रहता है जो हमारे रुम और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के आभूषण जिसमें एक जोड़ी कंगन,गले का हार, अंगुठी,एक जोड़ी कान की बाली,एक मंगलसूत्र और दो चैन चुराकर अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा।
