Connect with us

चन्दौली

बंदर के काटने से लोगों में दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सकलडीहा क्षेत्र के सरेसर गांव में एक बंदर द्वारा लगातार एक दर्जन लोगों को काटकर चोटिल किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से करने के बावजूद अभी तक बंदर को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लगभग एक वर्ष से बंदरों का झुंड वाराणसी से पकड़कर छोड़ दिए जाने के बाद इनके दहशत से ग्रामीण पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। तमाम गांवों में बूढ़े-बुजुर्गों और बच्चों को काटकर चोटिल कर रहे हैं। यहां तक कि छत से लेकर कमरे तक सामान रखना दूभर कर दिए हैं। सरेसर में एक बंदर अब तक एक दर्जन लोगों को काटकर चोटिल कर चुका है।

Loading...

इसकी शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान रामविलास यादव द्वारा वन विभाग से करने के बावजूद भी इसके पकड़ने की कोई पहल विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

शासन द्वारा बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी से वन विभाग को मुक्त कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर आदेश पारित हुआ है। इसके बावजूद अभी तक हम लोगों को बंदरों को पकड़ने का आदेश जारी नहीं हुआ है। आदेश मिलते ही हम लोग इस पर पहल करने का काम करेंगे। फिलहाल कोई आदेश नहीं मिलने पर हम लोग मजबूर हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page