Connect with us

वाराणसी

फॉर्च्यूनर का अगला टायर फटा चालक बाल-बाल बचा

Published

on

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहा गांव में एनएच 56 से वाराणसी एयरपोर्ट मार्ग पर बुधवार को दोपहर में एक फार्च्यूनर का टायर फट गया। रफ्तार अधिक होने के चलते फार्च्यूनर पलट गयी और करीब 20 मीटर तक घसीटती गयी। घटना को देखने वाले भी अवाक रह गए। हालांकि एयरबैग खुल जाने से गाड़ी चला रहे अरविंद सिंह बाल-बाल बच गए।
जानकारी अनुसार नेहिया निवासी अरविंद सिंह आज दोपहर में बड़ागांव थाना क्षेत्र के सधोगंज में स्थित अपने विद्यालय से अपने घर वापस लौट रहे थे। वे सगुनहा गांव में पहुंचे उसी समय फार्च्यूनर का टायर फट गया। टायर फटने से फार्च्यूनर अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकरा गयी। टक्कर लगने के बाद फार्च्यूनर पलट गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार अधिक थी जिसके चलते पलटने के बाद फार्च्यूनर घसीटते हुए दूर तक गयी। डिवाइडर से टक्कर के बाद फार्च्यूनर का एयर बैग खुल गया, जिससे अरविंद सिंह बाल-बाल बच गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page