Connect with us

गाजीपुर

फैक्ट्री परिसर में मॉक ड्रिल सम्पन्न, आपात स्थिति से निपटने की मिली जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। भारत सरकार के आदेश पर गाजीपुर जिले में बुधवार को एक व्यापक सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास अफीम फैक्ट्री परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें युद्ध अथवा किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे ब्लैकआउट के दौरान लोगों की सुरक्षा एवं बचाव को लेकर लाइव डेमो और प्रशिक्षण दिया गया।

इस मॉक ड्रिल में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र, जीएम अफीम फैक्ट्री दौलत कुमार, CISF के असिस्टेंट कमांडेंट विजय गुप्ता, फायर विभाग के INSPI आर.के. मिश्रा, तथा CISF के INSPI आर.के. सिंह सहित विभिन्न विभागों की टीमें एवं प्रशिक्षित सदस्य सम्मिलित हुए।

Advertisement

क्या करें और क्या न करें: विस्तृत जानकारी दी गई
ड्रिल के दौरान उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आम नागरिकों को युद्ध जैसी स्थिति में आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

क्या करें:

सभी प्रकार की लाइटें, उपकरण, वाहन, मोबाइल की फ्लैशलाइट तत्काल बंद की गईं।

खिड़कियों और दरवाजों के पर्दे लगाए गए, जिससे रोशनी बाहर न जाए।

रेडियो, मोबाइल या अन्य सरकारी स्रोतों से दिशा-निर्देशों को सुना गया।

Advertisement

आवश्यक दस्तावेज, दवाइयां, टॉर्च, सूखा राशन, नकद राशि एक बैग में सुरक्षित रखी गई।

सभी पारिवारिक सदस्यों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

सरकारी निर्देशों का पालन किया गया और पड़ोसियों को भी सतर्क किया गया।

क्या न करें:

Advertisement

किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं जलाई गई, सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही और शोर नहीं किया गया।

सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

आपात सेवाओं की लाइन व्यस्त न हो, इसका ध्यान रखा गया।

संदिग्ध वस्तुओं को नहीं छुआ गया और प्रशासन को सूचित किया गया।

भीड़ नहीं लगाई गई और खुले स्थानों से बचा गया।

Advertisement


पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आम जन को संकट की घड़ी में सजग करना था। इसी कड़ी में रात 8 से 8:10 बजे तक पूरे जनपद में सफलतापूर्वक ब्लैकआउट सम्पन्न किया गया। सभी नागरिकों ने अपने घरों, संस्थानों की लाइटें और इनवर्टर बंद रखे तथा सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी का प्रयोग नहीं किया।

ड्रिल की सफलता पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी संबद्ध विभागों, CISF, पुलिस, चिकित्सा, फायर सर्विस, एम्बुलेंस सेवा और स्कूली बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण हर नागरिक को अपने और अपने परिवार की रक्षा के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page