Connect with us

चन्दौली

फेसुडा गांव में टूटी पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत

Published

on

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी


चंदौली। जनपद के सकलडीहा क्षेत्र के फेसुडा गांव में सकलडीहा–सैयदराजा मार्ग पर स्थित पुलिया वर्षों से क्षतिग्रस्त है। राहगीर आएदिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विभाग ने “पुलिया क्षतिग्रस्त है” का बोर्ड लगाकर मात्र कोरमपूर्ति कर दी है। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने नाराजगी जताई और एक महीने के भीतर पुलिया का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सकलडीहा–सैयदराजा वाया नई बाजार मार्ग पर स्थित फेसुडा गांव एक व्यस्त मार्ग पर बसा हुआ है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। यहां से दिघवट माइनर नहर गुजरती है, जिस पर वर्षों पूर्व बनी पुलिया अब जर्जर अवस्था में है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आएदिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल, विजय कांत पासवान और शेषनाथ यादव ने बताया कि पुलिया लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क के बीचोंबीच पुलिया धंस जाने से राहगीर और वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। शिकायतों के बावजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।

Advertisement

किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर टनमन सिंह, सतीश राय, धर्मराज चौहान सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa