Connect with us

वाराणसी

फूलपुर बनेगा प्रदेश का तीसरा मॉडल थाना

Published

on

विधायक, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ने किया भूमि पूजन और शिलान्यास

पिण्डरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना जल्द ही प्रदेश का तीसरा शानदार मॉडल थाना बनने जा रहा है। इसके लिए ₹7 करोड़ 85 लाख 26 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। बुधवार को पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीसीपी प्रमोद कुमार ने विधिवत भूमि पूजन और भवन निर्माण का शिलान्यास किया।

तीन मंजिला भवन, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा
मॉडल थाना फूलपुर तीन मंजिला बनाया जाएगा, जिसमें हवालात, कांफ्रेंस हॉल, मेस, रिकॉर्ड रूम, इंट्रोगेशन रूम, रेस्ट रूम और एक बड़ा हॉल होगा। थाने को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

थाने के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को पहली किस्त के रूप में ₹4 करोड़ जारी कर दी गई है। संस्था के अवर अभियंता अजय कुमार ने जानकारी दी कि इस परियोजना के पहले चरण में तीन मंजिला प्रशासनिक भवन 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Advertisement

बता दें कि, फूलपुर थाना 1885 में अंग्रेजों के समय बनाया गया था। अब इसके नए निर्माण से क्षेत्र की जनता को भी अधिक सुविधाएं मिलेंगी।

भूमि पूजन और शिलान्यास के अवसर पर एसीपी प्रतीक कुमार चौहान, फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री डॉ. जे.पी. दुबे, फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, मनीष पाठक, अभिषेक राजपूत, अतुल रावत, संदीप दुबे, थाने के सभी चौकी इंचार्ज, एसआई और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

2026 तक पूरा होगा निर्माण कार्य
थाने का नवनिर्माण 2026 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इसके बनने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार होगा और जनता को सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa