Connect with us

वाराणसी

फास्ट फूड की दुकान में उतरा करंट, दुकानदार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज बाजार में गुरुवार को एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करने वाले सतीश बेनबंसी (25) की करंट लगने से मौत हो गई। सतीश “गोपाल फास्ट फूड” नामक दुकान पर काम कर रहा था और दुकान के बाहरी हिस्से में लगे टिन शेड और लोहे की पाइप में करंट आ जाने के कारण वह चपेट में आ गया । हादसे के बाद स्थानीय लोग उन्हें तुरंत चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading...

सतीश निवासी रसड़ा गांव अपने दो भाइयों में बड़े थे और उनकी दो बहनें भी हैं। इस हादसे के बाद उनके परिवार, उनकी मां सरिता देवी और भाई आशीष कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page