Connect with us

गाजीपुर

फायर ब्रिगेड ने बिजली के खंभे में फंसे कबूतर की बचायी जान

Published

on

गाजीपुर के बंधवा क्षेत्र में एक कबूतर 11,000 वोल्ट के बिजली खंभे पर फंस गया, जिसे बचाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने सराहनीय कार्य किया। स्थानीय लोगों ने सुबह से फंसे कबूतर को देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची टीम ने सबसे पहले बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली की आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद फायरमैन ने सीढ़ी की मदद से ऊपर चढ़कर कबूतर को सुरक्षित बाहर निकाला। नीचे लाने के बाद पता चला कि उसके पैरों में पतंग का धागा उलझा हुआ था।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सावधानीपूर्वक धागा हटाया और धागे से मुक्त होते ही कबूतर आसमान में उड़ गया। इस बचाव अभियान ने पशु प्रेम और मानवता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। मौके पर मौजूद फायरमैन उदयराज यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई, जिससे कबूतर की जान बचाई जा सकी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page