Connect with us

वाराणसी

फाइनेंसर और मोबाइल दुकानदार पर धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर मार्केट की एक मोबाइल दुकान पर फर्जी लोन पास कराने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम बरवरिया, थाना लोहता निवासी संतोष पुत्र लालजी विश्वकर्मा ने सिगरा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पहचान का दुरुपयोग कर 68,000 रुपये का फर्जी लोन पास किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष ने मई 2024 में शुभम इंटरप्राइजेज, सिगरा से 18,000 रुपये का सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल टीवीएस फाइनेंस के माध्यम से खरीदा था। उन्होंने नवंबर 2024 तक उसकी पूरी राशि चुका दी थी। इसके बावजूद, संतोष के अनुसार, शुभम इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर महेंद्र कुमार हिरानी, कर्मचारी आशीष मल्होत्रा और बजाज फाइनेंस के एक मैनेजर की मिलीभगत से उनके नाम पर फर्जी तरीके से 68,000 रुपये का लोन पास कर दिया गया।

संतोष को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके इंडियन बैंक, लोहता शाखा के खाते (संख्या 501796XXXXX) से फरवरी 2025 में तीन बार में कुल 7,525 रुपये की कटौती की गई। इनमें 3 फरवरी को 4,625 रुपये, 7 फरवरी को 2,385 रुपये और 10 फरवरी को 515 रुपये की रकम किस्त और ब्याज के रूप में काटी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिगरा थाने में महेंद्र हिरानी, आशीष मल्होत्रा और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page