Connect with us

वाराणसी

फसल काटने को लेकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के राजातालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरभानपुर गांव में बीती शाम जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के दर्जनों लोग खेत में पहुंचकर खड़ी गेहूं की फसल को जबरन काटने लगे, जिसका विरोध करने पर दूसरे पक्ष के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि बीरभानपुर निवासी रामराज, विजयी, धनंजय, कपिल, सजोई निवासी रविन्द्र कुमार वर्मा, अलाउद्दीनपुर निवासी कन्हैया लाल प्रजापति और आयुष कुमार प्रजापति समेत करीब 20 से 25 लोग स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों से मौके पर पहुंचे। कुछ वाहनों पर विधायक के स्टीकर लगे होने की बात भी सामने आई है।

आरोप है कि सभी आरोपी खेत में घुस गए और बोई गई गेहूं की फसल को जबरन काटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

घटना के दौरान महिलाओं के साथ गंभीर अभद्रता किए जाने का भी आरोप है। उनके गहने छीने गए, कपड़े फाड़े गए और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

पीड़ित पक्ष का यह भी कहना है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जमीन पर कब्जा करने की बात कही। साथ ही अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर भय का माहौल बनाने की कोशिश की गई।

Advertisement

घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में राजातालाब थाने में देर रात नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page