Connect with us

पूर्वांचल

फर्राटा फैन की चपेट में आने से महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में घर में काम कर रही महिला की फर्राटा फैन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, राजेपुर गांव में तारा देवी प्रजापति (40 वर्षीय) पत्नी राजनाथ प्रजापति घर में साफ-सफाई कर रही थी। इस दौरान फर्राटा पंखा नीचे रखा हुआ था।वह उठकर दूसरी जगह करने लगी। तभी पंखे में करंट प्रभावित हो रहा था जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उस दौरान घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

बाद में जब बेटी स्कूल से पढ़कर आयी तो कमरे का दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। बेटी ने देखा की उसकी मां जमीन पर गिरी पड़ी थी। बेटी के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा रहा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page