अपराध
फर्जी दस्तावेजों से दो बीघे जमीन की धोखाधड़ी, आरोपियों पर केस दर्ज
Loading...
Loading...
मिर्जापुर। रतनपुर गाँव निवासी सत्यम सिंह की दो बीघे जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी से बेच दिया गया। सत्यम वर्तमान में कोलकाता में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन रतनपुर, करमपुर और पचरासी ग्राम पंचायत में स्थित है। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने जाली दस्तावेज तैयार किए और जमीन बेच दी।
Loading...
पुलिस ने सत्यम सिंह की शिकायत पर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर जमीन खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
