Connect with us

वाराणसी

फर्जी कागजात से 28 लाख की ठगी, मारपीट और धमकी का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जमीन दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 28.50 लाख रुपये हड़पने तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है।

गड़सरा गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी रामअवतार का आरोप है कि रौनाखुर्द तिवारीपुर निवासी अजय तिवारी ने मौजा बेला, परगना कटेहर, तहसील सदर स्थित 14 बिस्वा भूमि की कूटरचित और फर्जी खतौनी दिखाकर 15 दिसंबर 2020 को रजिस्ट्री कराई। इसके बदले 28.50 लाख रुपये चेक और नकद के रूप में प्राप्त किए। आरोप है कि प्रारंभ में जमीन पर पत्थर गड़वाकर कब्जा दिलाया गया, लेकिन बाद में उसी भूमि पर किसी अन्य व्यक्ति को कब्जा दे दिया गया।

Loading...

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी मायाशंकर तिवारी, दीपक तिवारी, हर्ष तिवारी और चंदा तिवारी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page