Connect with us

अपराध

फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: लोहता आरोपी द्वारा न्यायालय के समक्ष उपस्थित न होने पर पुलिस द्वारा नोटिस तामील किया गया था। आज मंगलवार को पुलिस द्वारा आरोपियों के घर से कुर्की की कार्रवाई कर घर का सामान थाने लाया गया।
लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपी अमित कुमार यादव पुत्र स्व: देवेंद्र यादव निवासी न्यू कालोनी भिटारी के खिलाफ छेड़खानी समेत मारपीट का मुकदमा लोहता थाने में दर्ज है जो ,फरार चल रहा है। बताया कि आरोपी को नोटिस देने के बाद भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नही हुआ। जिस पर न्यायलय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के कुर्की आदेश दिनांक 30अक्टूबर को पारित किया था। जो आरोपी के ऊपर छेड़खानी समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। लोहता पुलिस ने न्यायलय के आदेश का पालन करते हुए धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गयी व गवाहों के समक्ष चल सम्पति को कब्जे में लेते हुए कुर्की की कार्यवाही की गई।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page