चन्दौली
SAG ग्रेड में प्रमोट होकर प्लांट डिपो पहुँचे वारिज नयन, यूनियन ने किया स्वागत
ECRKU प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर जताई शुभकामनाएं
यूनियन-प्रशासन सहयोग से कारखाने को बनाएंगे शीर्षस्थ: वारिज नयन
डीडीयू नगर (चंदौली)। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल, ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉमरेड बी.बी. पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक (बी.डब्ल्यू.), प्लांट डिपो वारिज नयन की जूनियर प्रशासनिक ग्रेड (JAG) से वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (SAG) में पदोन्नति मिलने एवं प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना में ही उनकी पदस्थापना होने पर उनके कक्ष में मिलकर उन्हें बधाई दी तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान सह स्वागत किया।
इस अवसर पर बी.बी. पासवान ने कहा कि ईसीआरकेयू शुरू से ही रेलकर्मियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करता रहा है। उसने प्रशासन के समक्ष उन्हें प्रस्तुत कर समाधान कराने का आग्रह किया है। सम्मिलित प्रयास से उन समस्याओं का निराकरण भी हुआ है।
मुख्य कारखाना प्रबंधक (बी.डब्ल्यू.) वारिज नयन ने कहा कि रेल प्रशासन, रेल कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। यूनियन, रेल कर्मचारी एवं प्रशासन के बीच की कड़ी है, जो उनकी जायज़ माँगों को प्रशासन के संज्ञान में लाने का कार्य करती है, जिसका समाधान प्रशासन द्वारा किया जाता है। आगे भी यूनियन एवं प्रशासन के सम्मिलित प्रयास से इस कारखाना को शीर्ष पर ले जाने का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान ईसीआरकेयू पी.डी. शाखा के अध्यक्ष एस.पी. सिंह, भूतपूर्व शाखा मंत्री शंकर प्रसाद, अरुण कुमार उपाध्याय, मोहन राम, रविन्द्र कुमार, मुकेश पासवान, कृष्ण कान्त पाल आदि उपस्थित रहे।
