वाराणसी
प्रेमिका ने प्रेमी की दुल्हन पर किया जानलेवा हमला
कई साल से अफेयर, शादी में आड़े आया धर्म
वाराणसी। अपने प्रेमी की शादी कहीं और होने से नाराज़ प्रेमिका ने प्रेमी के कमरे में घुसकर उसकी नई नवेली दुल्हन रोशन जहाँ क़ी गर्दन काट डाली। इसके बाद प्रेमिका प्रिया ने चिल्लाकर कहा कि, जो मेरा नहीं.. वह किसी का भी नहीं.. जो मेरे और बॉयफ्रेंड के बीच में आएगा.. उसका यही हाल होगा।
नई नवेली दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमिका प्रिया शर्मा और उसका प्रेमी बबलू अंसारी गिरफ्तार है। प्रिया के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं बबलू को शादी का झांसा देकर कई साल तक रेप करने के मामले में जेल जाना होगा। प्रिया क़ी माँ ने बबलू पर एफआईआर कराई है।
कई साल से अफेयर, शादी में आड़े आया धर्म
दुल्हन पर हमला करने वाली हमलावर प्रिया शर्मा ने पुलिस से बताया कि बबलू और उसका 3 साल से ज्यादा का अफेयर था। अचानक उसने रोशन से विवाह कर लिया। सालों तक वह उसके शरीर से खेलता रहा। मुझे पत्नी का दर्जा चाहिए, इसी लिए वह उसकी नई नवेली दुल्हन को मारना चाहती थी ।
