Connect with us

वाराणसी

प्रेमिका की इंकार पर गंगा में कूदा युवक, व्हीलचेयर पर गया जेल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शादी के प्रस्ताव पर किशोरी की ओर से इंकार मिलने के बाद एक युवक ने गंगा में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि वह बच गया, लेकिन गिरने से उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार चेतगंज निवासी सातवीं कक्षा की छात्रा के स्वजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बावजूद नदेसर निवासी शुभम शर्मा ने किशोरी पर शादी के लिए दबाव बनाया। किशोरी के मना करने पर युवक ने साथ मरने का प्रस्ताव रखा, लेकिन किशोरी तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह दशाश्वमेध घाट पहुंचा और गंगा में छलांग लगा दी। पानी में गिरने के बजाय सीढ़ी पर गिर जाने से उसके दोनों पैर टूट गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने पहुंचे। इस बीच किशोरी के परिवार वालों ने चेतगंज थाने में शुभम शर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी अस्पताल में भर्ती है।

चेतगंज इंस्पेक्टर विजय शुक्ला के अनुसार, ट्रॉमा सेंटर में आरोपी की निगरानी के लिए पुलिस का पहरा लगाया गया था। तीन दिन के उपचार के बाद जब उसके दोनों पैरों में पक्का प्लास्टर बंधा, तब पुलिस ने चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर व्हीलचेयर पर बैठाकर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला, प्रभारी मिशन शक्ति एसआई आदर्शिका, चौकी प्रभारी चेतगंज शिप्रा सिंह और कांस्टेबल रितिक राज शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page