अपराध
प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन, तीन गिरफ्तार
गाजीपुर। जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र के पारा गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि 10 नवंबर को प्रीतम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पारा गांव में प्रार्थना सभा के बहाने धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान धर्म परिवर्तन की पुष्टि होने पर पारा गांव के श्याम सुंदर, राजेश, और राधे राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सोमवार शाम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद चालान कर दिया गया।
पुलिस ने कहा है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि को लेकर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
