वाराणसी
प्राथमिक विद्यालय बबियांव में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव
वाराणसी। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बबियाव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने गीत, नृत्य, नाटक एवं कविताओं की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर डॉ. नरेंद्र सरोज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा न बनने दें, बल्कि उनका उत्साहवर्धन करते हुए हर संभव सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर भारतीश मिश्र अरुण पांडेय, सुनील सर, अरविंद सर सहित विद्यालय परिवार की ओर से निशा चतुर्वेदी, रेनू पांडेय तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अभिभावक भी मौजूद रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
