Connect with us

वाराणसी

प्राइमरी स्कूल मंडुआडीह के.वी.पी. में समर कैंप का आयोजन आज से

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । प्राथमिक विद्यालय मंडुआडीह, के.वी.पी. में 5 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान करना है।

“आओ मिलकर सीखें” थीम के अंतर्गत आयोजित इस समर कैंप की शुरुआत आज से होगी। इसमें बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, मेहंदी, योग और खेल-कूद जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस समर कैंप के संयोजन की जिम्मेदारी सरिता राय निभा रही हैं। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए उनसे मोबाइल नंबर 9839448790 पर संपर्क कर सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को इस रचनात्मक शिविर का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करें।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page