Connect with us

चन्दौली

प्रसव के दौरान महिला की मौत, स्वजन ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (बबुरी)। पांडेयपुर स्थित मेघा बाबा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जिससे नाराज स्वजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी के अनुसार, बिंदपुरवा गांव निवासी रामाश्रय की बेटी निशा की यहां नियमित जांच चल रही थी। दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन उसे अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने दर्द का इंजेक्शन देकर 72 घंटे के भीतर डिलीवरी की बात कही। गुरुवार रात दर्द बढ़ने पर स्वजन ने दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार दोपहर डिलीवरी के दौरान निशा की हालत बिगड़ने लगी। जब स्वजन ने चिंता जताई, तो डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, नवजात बच्ची सुरक्षित है।

Loading...

महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीण और स्वजन अस्पताल पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page