Connect with us

पूर्वांचल

प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के शहाबगंज क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला के शव को लेवा इलिया मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीएम दिव्या ओझा ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे।

लगभग चार घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यवाही करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतका के पति अजय प्रताप ने डॉक्टर संदीप गौतम, स्टाप नर्स सुनिता पाण्डेय, एनएम लालती देवी, दाई कलावती के खिलाफ कार्यवाही करने का लिखित तहरीर दिया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के लटांव गांव के रहने वाले अजय प्रताप की पत्नी संजू देवी (28 वर्ष) को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने तत्काल महिला कोशहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज़ के दौरान महिला की मौत हो गई। लेकिन डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। कुछ देर बाद ही महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज़ में लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page