Connect with us

गाजीपुर

प्रसव के दौरान बच्चे की मौत, डॉक्टर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गैर इरादतन हत्या का आरोप

दुल्लहपुर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। निजी नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर महेंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पहले दर्ज मुकदमे की जांच के बाद धाराओं में संशोधन किया गया। इस मामले को अब गैर इरादतन हत्या की धारा 105 बीएनएस में बदल दिया गया है। इसी के तहत डॉक्टर मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में दुल्लहपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव, हेड कांस्टेबल पंकज शुक्ला और कांस्टेबल सत्यम कुमार की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे जफरपुर तालाब के पास से हुई।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेंद्र सिंह मौर्य (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय रामनाथ मौर्य के पुत्र हैं और गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रसुलपुर भितरी के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ थाना दुल्लहपुर में मुकदमा अपराध संख्या 37/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page