Connect with us

वायरल

प्रयागराज महाकुंभ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं महाकुंभ मेले के प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान श्री पंचदस नाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति प्रेम गिरि महाराज ने उपमुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया।

Loading...

इस मौके पर पूज्य सद्गुरुदेव श्री सिद्धनाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री रवि गिरी जी महाराज, काशी मंडल के श्री महंत महेंद्र गिरी जी महाराज सहित कई प्रतिष्ठित महामंडलेश्वर, श्री महंत और साधु-संत भी मौजूद रहे। महाकुंभ मेले में उपमुख्यमंत्री का यह दौरा श्रद्धालुओं और साधु-संतों के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बना।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page