Connect with us

वाराणसी

प्रधान कार्यकारी निदेशक (सतर्कता) रेलवे बोर्ड ने किया वाराणसी जंक्शन का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (सतर्कता) दिलीप कुमार सिंह ने आज वाराणसी जंक्शन का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) और प्लेटफॉर्म संख्या 3 का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दिलीप कुमार सिंह ने रोपवे निर्माण कार्य की प्रगति का भी मूल्यांकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading...

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी और स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता भी मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन की व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को लेकर तत्परता दिखाई गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page