Connect with us

गाजीपुर

प्रधानाध्यापक अख्तर अली के सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

Published

on

Loading...
Loading...


गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय बक्सूपुर, हुरमुजपुर में कार्यरत रहे निवर्तमान प्रधानाध्यापक अख्तर अली को उनके सेवाकाल पूर्ण होने के पश्चात भावभीनी विदाई दी गई। 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए अख्तर अली को सम्मानित करने के लिए विद्यालय परिसर में मासिक संकुल बैठक के साथ-साथ विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायपंचायत हुरमुजपुर के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए।

Loading...

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतनगर के प्रधानाध्यापक संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में अख्तर अली के सौम्य स्वभाव, अनुशासनप्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।

समारोह में वकील अहमद, अखिलेश्वर बरनवाल, शैलेंद्र शर्मा, राकेश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार यादव सहित कई शिक्षकगण मौजूद रहे, जिन्होंने अपने विचार साझा किए और अख्तर अली के योगदान की सराहना की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से संतोष सिंह और अन्य शिक्षकों ने उन्हें सरस्वती प्रतिमा और साल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page