Connect with us

Uncategorized

प्रधानमंत्री ने किया योग और प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान का शिलान्यास

Published

on

Loading...
Loading...

रायपुर में एनआईटी के पास बनेगा 100 बेड का रिसर्च सेंटरऔर हॉस्पिटल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से छत्तीसगढ़ के रायपुर में बनने वाले 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली से वर्चुअल रूप से रायपुर से जुड़े थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के लोग जितना स्वस्थ रहेंगे देश की प्रगति उतनी ही तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते हैं और भविष्य में इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है।

रायपुर में स्थापित हो रहा यह संस्थान छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा। इसे केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीआरवाईएन) के तहत स्थापित किया जा रहा है। इस परियोजना की लागत 90 करोड़ रुपये है और इसे 24 माह में पूरा करने की योजना है। राज्य सरकार ने इस संस्थान के लिए 10 एकड़ भूमि प्रदान की है। संस्थान में मोटापा, प्री-डायबिटीज, मेटाबोलिक सिंड्रोम और गठिया जैसे गैर संचारी रोगों का उपचार किया जाएगा।

इस अनुसंधान केंद्र में बाह्य रोगी और आंतरिक रोगी ब्लॉक, प्रशासनिक भवन, योग हॉल, आहार केंद्र, मालिश और फिजियोथेरेपी अनुभाग के साथ अनुसंधान ब्लॉक भी स्थापित होंगे। यहां स्पा और वेलनेस थेरेपी में प्रमाणन और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे योग और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नए ज्ञान का विकास होगा।

रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक मोती लाल साहू, आयुष विभाग के अधिकारी और आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page