Connect with us

राज्य-राजधानी

प्रधानमंत्री ने एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा ‘संजीवनी’ का किया शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

ऋषिकेश। धनवंतरि जयंती और आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की पहली हेली एम्बुलेंस मेडिकल सेवा ‘संजीवनी’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह सेवा एम्स ऋषिकेश द्वारा संचालित की जाएगी और इसका उद्देश्य दूरस्थ और कठिन पहुंच वाले क्षेत्रों में त्वरित स्वास्थ्य सहायता पहुंचाना है।

शुभारंभ के अवसर पर ऋषिकेश स्थित एम्स के मुख्य सभागार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय उद्यान राज्य मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद थे।

Loading...

मुख्यमंत्री धामी ने इस पहल को राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि ‘संजीवनी’ सेवा उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में गंभीर रोगियों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों और प्रबंधन की सराहना की।

‘संजीवनी’ सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के डॉक्टर उन दूरस्थ स्थानों पर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान कर सकेंगे, जहां सड़क मार्ग से पहुंचना मुश्किल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page