Connect with us

वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शख्स ने अंगुली काटकर मां काली को चढ़ाया भेंट

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में कर्नाटक में एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। यहां पर अरुण वर्नेकर नाम के एक शख्स ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए मॉं काली से प्रार्थना की और प्रसाद के रूप में अपनी अंगुली काट कर चढ़ा दिया। इसके बाद खून से सनी उंगली से अपने घर की दीवार पर लिख दिया ‘मोदी सबसे महान’।

आपको बता दें कि,‌ अरुण वर्नेकर पेशे से सुनार और अविवाहित हैं। वह भाजपा और पीएम मोदी के जबरदस्त फैन हैं। उन्होंने अपने घर में एक छोटा सा मंदिर बनाया है और उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक प्रतिमा लगाई है और उसके नीचे एक पट्टिका है जिस पर लिखा है, मोदी भारत माता के पुजारी हैं, मैं मोदी बाबा का पुजारी हूं।

Loading...

अरुण ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में पड़ोसी देशों के साथ खासकर जम्मू-कश्मीर को लेकर अशांति कम हुई है। पहले कश्मीर से आतंकी गतिविधियों और सैनिकों की मौत की खबरें आती थीं मगर अब क्षेत्र में शांति है। देश के विकास के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की जरूरत है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page