वाराणसी
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा करेगी सेवा बस्तियों में स्वच्छता व सहभोज
वाराणसी| भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा वाराणसी जिला की योजना बैठक क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया व वाराणसी महानगर की बैठक गुलाबबाग कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति मोर्चा के यशश्वी क्षेत्र महामंत्री रजनीश कनौजिया रहें।
काशी क्षेत्र महामंत्री ने अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा चलाए जाने वाले बस्ती संपर्क अभियान जो कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 26 नवंबर तक 70 दिन के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी
व बताया कि बस्ती संपर्क अभियान के तहत अनुसुचित मोर्चा के वाराणसी जिला व वाराणसी महानगर के मंडल स्तर तक के पदाधिकारी दलित बस्तियों में जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को प्रचारित, प्रसारित करेंगे।
आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा बस्तियों में सहभोज,स्वच्छता,सरकारी अस्पतालों में फलों का वितरण व सरकारी स्कूलों में बच्चों के बीच केक काटकर व मिष्ठान वितरण कर भव्य रूप से मनाया जाएगा।
बैठक का संचालन वाराणसी महानगर महामंत्री मोहन लाल शास्त्री व वाराणसी जिला के बैठक का संचालन महामंत्री राजेश कनौजिया ने किया।
बैठक में ने विभिन्न मंडलों से आए अध्यक्ष को बस्ती संपर्क अभियान को गंभीरता से वाराणसी महानगर व वाराणसी जिला के दलित बस्तियों को शीघ्र से शीघ्र चिन्हित कर रूपरेखा तैयार करने को निर्देशित किया गया।
बैठक में ,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर,जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश प्रियदर्शी सहित सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
