Connect with us

शिक्षा

प्रतिभा 2024 का हुआ समापन, सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं

Published

on

हंडिया पीजी कॉलेज, प्रयागराज में प्रतिभा 2024 के आयोजन का बुधवार को समापन हुआ। मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ समापन समारोह प्रारम्भ हुआ। प्राचार्य प्रो० अजय सिंह की अध्यक्षता में अतिथियों का माल्यापर्ण एवं अंगवस्त्रम, मोमेन्टो प्रदान कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं विद्या भारती के प्रदेश मंत्री डॉ० रघुराज सिंह ने बताया कि, इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ० पी०सी० तिवारी ने प्रतियोगियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो० डॉ० विवेक पाण्डेय ने कहा कि, इस तरह की समसामयिक विषयों पर आधारित प्रतियोगिताएं हमेशा आयोजित होनी चाहिए।

प्रतिभा 2024 की संयोजक प्रो० नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत उद्धबोधन किया कार्यक्रम का सफल संचालन एम०एड० विभाग के डॉ० सोमेश नारायण सिंह ने किया।रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप ई को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला में छाया शर्मा प्रथम, क्राफ्ट में दरक्शा को प्रथम स्थान, पाक कला में प्राची श्रीवास्तव को प्रथम स्थान, निबन्ध में सुनील कुमार पाण्डेय को प्रथम स्थान, सामान्य ज्ञान में अभय सिंह को प्रथम स्थान, वाद-विवाद में प्रज्ञा त्रिपाठी को प्रथम स्थान, कविता पाठ में स्मृति पाण्डेय को प्रथम स्थान, गायन में शिव कुमार को प्रथम स्थान, नृत्य में आंचल मौर्या को प्रथम स्थान एवं वादन में अभिषेक जायसवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतिभा 2024 के समापन पर महाविद्यालय के डॉ० रतंजय कुमार सिंह, डॉ० सोमेश नारायण सिंह, श्री आशुतोष त्रिपाठी को विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ० दीपा सिंह, डॉ० सरिता रानी, डॉ० शिवानन्द सिंह, डॉ० मुन्ना सिंह, डॉ० रविन्द्र कुमार, डॉ० प्रद्युम्न सिंह, डॉ० शिवम वर्मा, सुश्री लिपिका बोस, डॉ शारदा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष योगदान के लिये विभिन्न समाचार पत्रों व चैनलों के पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page