Connect with us

वायरल

प्रतापगढ़ : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में किया पैदल फ्लैग मार्च, परखी सुरक्षा व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर थानाध्यक्ष नवाबगंज धीरेंद्र ठाकुर ने अपनी पुलिस टीम एवं पैरामिलेट्री फोर्स के साथ क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया।इसके अलावा थानेदार ने पैदल फ्लैग मार्च करते हुए अराजक तत्वों को संदेश देते हुए उनको यह एहसास दिलाया की चुनाव में गड़बड़ी करोगे तो पुलिस शक्ति के साथ कार्यवाही करके जेल भेजेगी।‌

वहीं दूसरी ओर आम जनमानस को सुरक्षा एवं न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनको आस्वस्त किया कि, आप लोग आगामी लोकसभा के चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बिना किसी डर, बिना किसी भाय के पुलिस आप लोगों की सुरक्षा हेतु 24 घंटा मौजूद है।

इस दौरान उन्होंने पोलिंग बूथ का औचक निरीक्षण करते हुए विद्यालय में सुविधाओं को चेक किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन मानस को बताया कि, पुलिस के फ्लैग मार्च से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा का भरोसा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी और अपराधियों में खौफ दिख रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page