Connect with us

वाराणसी

प्रजापति धर्मशाला प्रांगण में प्रजापति समाज व नमस्तेऽस्तु डॉट इन के संयुक्त तत्वाधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी: रंगोली प्रतियोगिता के गणमान्य अतिथि गण में मुख्य रूप से कबीर विचारक संत शत्रुघ्न दास महाराज , भूतपूर्व इंजीनियर चेखूर प्रसाद प्रजापति, वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ दीपक राजावत, वरिष्ठ समाजसेवी व राजनेता राघवेंद्र चौबे एवं वरिष्ठ पत्रकार सामंत यादव जी रहें।

रंगोली प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों बनारसी गर्ल्स ग्रुप, काव्या ग्रुप, काशी ज्योतिर्धाम, क्वींस ऑफ़ फाइव स्टार, प्रजापति परिवार ‘सिंघम’, सिंह बेटियां, मेड वीथीन द कलर, नमस्तेऽस्तु, संस्कार दीप नाटय कला समूह, रंगबाज़ ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों ने रंगोली प्रतियोगिता में अच्छे-अच्छे रंगोली सजाएं जजों ने कला, सोच एवं रंगोली प्रतियोगिता के नियमानुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन किया। जिसमें प्रथम स्थान क्वींस ऑफ़ फाइव स्टार ने जीता वही द्वितीय स्थान प्रजापति ग्रुप ‘सिंघम’ व तृतीय स्थान के लिए नमस्तेऽस्तु व रंगबाज़ टीम के बीच टाई रहा, दोनों टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।

रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुरुआत अतिथि गण ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, वही अभय कुमार द्वारा गणेश वंदना की बेहतरीन प्रस्तुति पेश की गई। प्रांगण में मौजूद सैकड़ों लोगों के जयघोष वह तालियों की गूंज से प्रस्तुति को देख प्रसंशा करते रहें।

कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमार प्रजापति, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, वंशराज प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सोमनाथ प्रजापति, मनोज चक्रवाल, शिव शंकर प्रजापति, अरविंद प्रजापति, राजेश प्रजापति, सोनी चक्रवाल, चंद्रप्रकाश प्रजापति, राम बच्चन प्रजापति एवं दुर्गा प्रसाद प्रजापति मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन संजय कुमार प्रजापति ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page