Connect with us

जौनपुर

पैसों के विवाद को लेकर ढाबे पर फायरिंग, आरोपी फरार

Published

on

Loading...
Loading...

रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर छाछो गांव स्थित हरिश्चंद्र यादव के ढाबे पर शनिवार आधी रात भोजन के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत एक ग्राहक ने ढाबा संचालक पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक अपने साथियों के साथ ढाबे पर भोजन करने आया था। भोजन के बाद भुगतान के समय विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्राहक ने तमंचा निकाला और ढाबा संचालक पर गोली चला दी। संयोगवश गोली संचालक के पैर के पास से गुजर गई और वह बाल-बाल बच गया।

Loading...

घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सूचना पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। वहीं, इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित कोई तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page