Connect with us

अपराध

पैसे की बात को लेकर अपने पिता की हत्या कर साक्ष्य को मिटाने हेतु लाश को जला देने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को बड़ागाँव पुलिस नें किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल एक फावड़ा व अभियुक्त द्वारा पहने रक्तरंजित टीशर्ट को किया बरामद
वाराणसी: बड़ागाँव क्षेत्रान्तर्गत पैसे की बात को लेकर पुत्र द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने के सम्बन्ध में मृतक के चचेरे भाई के तहरीर पर थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0260/2023 धारा 302,201 भा0द0वि0 बनाम राजकुमार सरोज पुत्र स्व0 रामजी सरोज निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का सफल अनावरण करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना बड़ागाँव को टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी ।
इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राजकुमार सरोज पुत्र स्व0 रामजी सरोज निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बताये गये स्थान से आलाकत्ल एक अदद फावड़ा व अभियुक्त द्वारा पहने गये रक्तरंजित टीशर्ट को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त राजकुमार सरोज पूछताछ के दौरान बताया कि 6 अगस्त की रात को अपने पिता रामजी सरोज से पैसे की माँग को लेकर कहा सुनी हो गयी थी । उसी बात को लेकर पास में रखे फावड़े से मारकर हत्या कर दिया और अपने पिता की लाश को मैने ट्यूबेल पर रखे भूसा व लकड़ी की मदद से जलानें का प्रयास किया ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page