Connect with us

खेल

पेरिस ओलंपिक 2024 – स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग में दिलाया भारत को तीसरा मेडल

Published

on

Loading...
Loading...

पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत के लिए स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। यह पेरिस ओलंपिक में भारत का तीसरा मेडल है। भारत ने तीनों ही मेडल शूटिंग में जीते हैं। स्वप्निल कुसाले से पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह पेरिस गेम्स में मेडल जीत चुके हैं।

स्वप्निल कुसाले 2015 में कुवैत में हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 59वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गगन नारंग और चेन सिंह जैसे शूटर्स को हरा चुके हैं।

Loading...

मेडल जीतने के बाद स्वप्निल ने कहा, ‘मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं देश के लिए मेडल जीता। फाइनल के दौरान काफी नर्वस था, धड़कने तेज हो गई थीं।’

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page