Connect with us

खेल

पेरिस ओलंपिक 2024 – भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Published

on

Loading...
Loading...

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ग्रुप मैच में 3-2 से शिकस्त दी।भारत ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को म्यूनिख ओलंपिक 1972 में हराया था। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। भारतीय हॉकी टीम अब 4 अगस्त को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में उतरेगी।

Loading...

मैच में पहले क्वार्टर से ही भारत का दबदबा जारी रहा। 12वें मिनट में अभिषेक ने भारत के पहला गोल दागा। 13वें और 32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्कोर 3-0 कर दिया, ऑस्ट्रेलिया ने क्रेग थॉमस (25 मिनट) और ब्लैक गोवर्स (55 मिनट) ने दो गोल जरूर उतारे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारतीय टीम पूल चरण में तीन जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ बेल्जियम के बाद दूसरे स्थान पर रही और क्वार्टर फाइनल में उसका सामना पूल ए की तीसरे नंबर की टीम से होगा और यह मुकाबला 4 अगस्त को खेला जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page